कितने दिनों तक लेना चाहिए Vitamin-D सप्लीमेंट? सुबह या शाम, क्या है इसे लेने का सही समय

Vitamin D Deficiency: विटामिन-डी शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है जो हड्डियों, मांसपेशियों और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है। यह शरीर को कैल्शियम और फॉस्फोरस को अब्जॉर्ब करने में मदद करता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। हालांकि, मॉडर्न लाइफस्टाइल, धूप में कम समय बिताना और खानपान में पोषक तत्वों की कमी के कारण कई लोगों में विटामिन-डी की कमी देखी जाती है। ऐसे में विटामिन-डी सप्लीमेंट्स लेना एक असरदार सॉल्यूशन (Vitamin D Supplements Benefits) हो सकता है। लेकिन सवाल यह उठता है कि विटामिन-डी सप्लीमेंट्स लेने का सही समय (Best time to take Vitamin D) क्या है और इन्हें कितने दिनों तक (Vitamin D Supplements Duration) लेना चाहिए? विटामिन-डी की ज्यादा मात्रा शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है। इसलिए सप्लीमेंट्स शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर करें। नियमित जांच कराएं- विटामिन-डी का लेवल बहुत ज्यादा या बहुत कम होने पर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हर 3-6 महीने पर इसकी जांच करवाएं। खासकर अगर आप सप्लीमेंट्स ले रहे हैं।लंबे समय तक सप्लीमेंट्स न लें- लंबे समय तक हाई डोज वाली विटामिन-डी सप्लीमेंट्स लेने से हाइपरकैल्शिमिया, किडनी स्टोन्स और दिल की बीमारियां हो सकती हैं। हेल्दी डाइट लें- विटामिन-डी सप्लीमेंट्स के साथ-साथ हेल्दी डाइट लेना भी जरूरी है। मछली, अंडे, दूध और दही जैसे फूड आइटम्स विटामिन-डी के नेचुरल सोर्स हैं। धूप में समय बिताएं- सूरज की रोशनी विटामिन-डी का सबसे अच्छा सोर्स है। हर रोज 15-20 मिनट सुबह की धूप में बिताने से शरीर में विटामिन-डी का लेवल बढ़ सकता है।