Saturday, July 20, 2024

जादूगर सम्राट मोगैंबो अयोध्या में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित

भारतीय जादू कला ट्रस्ट की ओर से अयोध्या धाम में दो दिवसीय अखिल भारतीय जादूगर सम्मेलन 'जादू समागम अयोध्या धाम 2024' का आयोजन किया गया, जिसमें पंजाब के मशहूर जादूगर व ऑल इल्यूज़निस्ट एंड मैजिशियन सोसायटी के अध्यक्ष जादूगर सम्राट मोगैंबो को भारतीय जादू कला ट्रस्ट की ओर से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सामानि किया गया। 


जादूगर मोगैंबो को अतिधियों ने शाल ओढ़ाकर और प्रसंशा पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। यह अवार्ड जादू जगत में जादू कला के लिए जादूगर सम्राट मोगैंबो द्वारा पिछले 45 वर्षों से कर रहे उत्कृष्ट कार्यों सहयोग समर्पण के लिए दिया गया है। यह अवार्ड राम मंदिर अयोध्या धाम के ट्रस्टी चम्पत राम, वैदेही वल्लभ शरण महराज व जादू कला ट्रस्ट की टीम द्वारा प्रदान किया। जादूगर सम्राट मोगैंबो को पहले भी कई तरह के पुरुस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। कार्यक्रम का आयोजन राम मंत्रार्थ मंडपम में किया गया। सम्मेलन में देशभर से करीब 200 जादूगरों ने हिस्सा लिया 

No comments:

Post a Comment

Popular News