Thursday, December 15, 2022

26 जनवरी को लुधियाना में 38 और आम आदमी क्लीनिक लोगों की सेवा के लिए किये जाएंगे समर्पित - लाल चंद कटारूचक्क

लुधियाना, 15 दिसंबरः कैबिनेट मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि राज्य के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं को उनके घर-घर पहुँचाने के लिए 26 जनवरी, 2023 को लुधियाना में 38 और नये आम आदमी क्लीनिकों का उद्घाटन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा प्राइमरी हैल्थ सैंटरों (शहरी और ग्रामीण) को आम आदमी क्लीनिकों के तौर पर अपग्रेड किया जायेगा और कार्यकारी एजेंसियों के द्वारा सिवल और अन्य कामों के लिए टैंडर पहले ही जारी किये जा चुके हैं। तेज़ी से मुकम्मल होने को यकीनी बनाने के लिए, प्रशासन की तरफ से पी. डब्ल्यू. डी., मंडी बोर्ड, गलाडा, पी. एच. एस. सी., नगर सुधार ट्रस्ट और अन्यों सहित अलग एजेंसियां नियुक्त की हैं जिनको तय समय-सीमा में कार्य मुकम्मल करने के लिए हिदायतें जारी की गई हैं। लुधियाना के अधीन हलका दाखा में सात क्लीनिक, आत्म नगर और गिल हलके में पाँच, तीन क्लीनिक जगराओं, पायल, रायकोट, खन्ना में, लुधियाना पश्चिमी, लुधियाना उत्तरी और समराला में दो क्लीनिक बनाऐ जा रहे हैं और एक ऐसी सुविधा लुधियाना दक्षिणी, लुधियाना पूर्वी और साहनेवाल हलकों में मुहैया करवाई जायेगी। विधायक सरवजीत कौर माणूके, दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल, मदन लाल बग्गा, अशोक पराशर पप्पी, रजिन्दरपाल कौर छीना, हरदीप सिंह मुंडीआं, कुलवंत सिंह सिद्धू, जीवन सिंह संगोवाल और आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता डा. के. एन. एस. कंग के साथ कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 15 अगस्त से अब तक लगभग 78790 लोगों ने मौजूदा 9 क्लीनिकों का लाभ लिया है और वहाँ 12145 मैडीकल टैस्ट करवाए गए हैं। उन्होंने चल रहे काम पर संतोष प्रकट किया और अधिकारियों को नये क्लीनिकों की अन्य ज़रूरी कार्यवाहियों को समय पर पूरा करने को यकीनी बनाने के लिए कहा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री द्वारा ख़ाद्य और सिवल सप्लाईज़ के अधिकारियों को स्मार्ट राशन कार्डों की फिर पड़ताल में तेज़ी लाने और पारदर्शी ढंग से मुकम्मल करने को यकीनी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सचेत किया कि हर योग्य लाभार्थी को अनाज वितरण स्कीम का लाभ देना यकीनी बनाया जाये। श्री लाल चंद कटारूचक्क जो कि लुधियाना ज़िले के इंचार्ज भी हैं, ने बुढ्ढ़ा दरिया के पुर्नोद्धार प्रोजैक्ट, स्मार्ट सिटी वर्कस, एन. एच. ए. आई., शिक्षा स्कीमों, ख़ाद्य सप्लाई और अन्य भलाई प्रोग्रामों को लागू करने की समीक्षा की। उन्होंने इस साल पराली जलाने के मामलों को घटाने के लिए सहृदय यत्न करने के लिए ज़िला
प्रशासन, ख़ास कर 
मुख्य कृषि अफ़सर डा. अमनजीत सिंह की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह लुधियाना के लिए गौरव वाली बात है कि इसमें पराली जलाने के मामलों में 55 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। इस मौके पर डिप्टी कमिशनर श्रीमती सुरभी मलिक, नगर निगम कमिशनर डॉ. शेना अग्रवाल, पुलिस कमिशनर स. मनदीप सिंह सिद्धू, एस. एस. पीज़ स. हरजीत सिंह, श्री हरीश दिआमा ओम प्रकाश, अतिरिक्त डिप्टी कमीशनरों में श्री अमित कुमार पंचाल, श्री राहुल चाबा, श्री अमरजीत बैंस, श्रीमती अनीता दर्शी, आम आदमी पार्टी के ज़िला प्रधान स. शरनपाल सिंह मकड़ और विभिन्न विभागों के प्रमुख भी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Popular News