Friday, December 30, 2022

नव नियुक्त भाजपा जिला प्रधान रजनीश धीमान की अध्यक्षता में भाजपा पार्षदों और पदाधिकारियों का एक शिष्टमंडल विधायक अशोक पराशर पप्पी से मिला

लुधियाना 30 दिसम्बर : भारतीय जनता पार्टी जिला लुधियाना ने मिनी रोज गार्डन में लगा स्व: सतपाल गोसाईं का उदघाटनी पत्थर उतारने का कड़ा संज्ञान लिया है। इस मुद्दे को लेकर आज नव नियुक्त जिला प्रधान रजनीश धीमान की अध्यक्षता में भाजपा पार्षदों और पदाधिकारियों का एक शिष्टमंडल हल्का केंद्रीय विधायक अशोक पराशर पप्पी से मिला और रोष स्वरूप गुलाब के फूल भेँट किए। इस अवसर पर रजनीश धीमान ने कहा कि इस प्रकार उदघाटनी पत्थर उतारना राजनीती में एक गलत परम्परा है। स्व: सतपाल गोसाईं लुधियाना के एक जननेता थे और भाजपा के अलावा अन्य पार्टी नेताओं और आम जनता में उनका एक अलग ही प्रभाव था सभी लोग उन्हें दिल से प्यार करते थे। और आज भी वो लुधियाना की जनता कें दिलों में है ।स्व: सतपाल गोसाईं ने विधायक और मंत्री रहते हुए जहाँ शहर के लिए कई कार्य किए वहीं मिनी रोज गार्डन का निर्माण उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था और इस तरीके से उद्घाटनी पत्थर
उतारना छोटी और घटिया हरकत है। रजनीश धीमान ने कहा कि आप सरकार को इस तरीके की हरकतों से बचना चाहिए और नगर निगम को तुरंत उस पत्थर को वहीं दोबारा लगाना चाहिए। इस अवसर पर पार्षद सुनीता शर्मा,सोनिया शर्मा, चौधरी यशपाल,इंदर अग्रवाल, सुनील मौदगिल, राजिंदर खत्री,हर्ष शर्मा,कांतेंदू शर्मा,योगेंद्र मकोल, राजेश्वरी गोसाई,यशपाल जनौत्रा,डा.सतीश कुमार, डा.निर्मल नय्यर, सुखजीव बेदी आदि भाजपा नेता मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Popular News