Sunday, January 1, 2023

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फोन कर राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार को दी जन्मदिन की शुभकामना।

पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं पहुंचे राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार के निवास पर,दी जन्मदिन की शुभकामना।

पानीपत 1 जनवरी– राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार के जन्मदिवस पर रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओ पी धनखड़ ने उन्हें फोन कर दीर्घायु की शुभकामना दी। वहीं उनके आवास पर विधायक प्रमोद विज और सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रदेश के विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि  जन्मदिन के उपलक्ष्य में मिले बधाई संदेशों से उनका हौसला बढ़ता है। उन्होंने इसके लिए सभी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व और हल्के के लोगों ने उन्हें हमेशा मान सम्मान दिया है,जिसे वे कभी नहीं भूलते हैं। सभी कार्यकर्ता मेरे परिवार के सदस्य की तरह हैं,जो मेरी असली ताकत और पहचान हैं। लोगो के लिए उनके दरवाजे हमेशा के लिए खुले हैं। केंद्रीय मंत्री भानू प्रताप

सिंह,भाजपा के एस सी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य,प्रदेश प्रभारी विप्लव कुमार देव,प्रदेश के स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता,कृषि मंत्री जेपी दलाल,परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा,करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया,पूर्व केंद्रीय मंत्री बिरेंद्र सिंह,विधायक असीम गोयल,पूर्व विधायक रामपाल माजरा और लतिका शर्मा,भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर अर्चना गुप्ता सहित विभिन्न सांसदों,पूर्व सांसदों, विधायकों और पूर्व विधायकों व जनप्रतिनिधियों ने राजसभा सांसद कृष्णलाल पंवार को अपने बधाई संदेश दे उनके दीर्घायु होने की कामना की है।

No comments:

Post a Comment

Popular News