गैंगस्टर जतिंदर जिंदी के समर्थन में आए आम आदमी पार्टी के नेता मास्टर फिरोज और सामाजिक संगठन

आज पंजाब सरकार जहा पंजाब को क्राइम फ्री करने के लिए नए नए फार्मूले आजमा रही है इसी के तहत पंजाब सरकार ने गैंगस्टर टास्कफोर्स का भी गठन किया है और वही आम आदमी पार्टी के नेता मास्टर फ़िरोज़ अपनी ही सरकार के फैसलों के खिलाफ खुलकर जतिंदर सिंह उर्फ़ जिंदी के समर्थन में होने वाली एक कॉन्फ्रेंस में आज शामिल होकर उसका समर्थन करते दिखाई दिए ये कॉन्फ्रेंस कुछ सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं द्वारा सरकार पर दबाव बनाने के लिए रखी गई थी और वही दूसरी और पंजाब के जिला लुधियाना में गैंगस्टरों को दबोचने के लिए लगातार CIA टीम रेड कर रही है। CIA टीम को 2 दिन पहले गैंगस्टर जतिंदर सिंह उर्फ जिंदी व उसके साथियों ने स्विफ्ट कार से कुचलने की कोशिश की थी। 

बताया जा रहा है कि टीम के इंचार्ज राजेश शर्मा ने बदमाश को पकड़ने के लिए टायर पर दो फायर भी किए, लेकिन बदमाश मौके से फरार हो गया। जतिंदर सिंह उर्फ जिंदी एक वर्ष से विभिन्न मामलों में भगौड़ा चल रहा है। हलका पूर्वी से जतिंदर जिंदी का पॉलिटिकल कनेक्शन सामने आ रहा है। जिंदी ने फेसबुक पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वह खुद कांग्रेस पार्टी का नेता बन सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू और पूर्व विधायक संजय तलवाड़ के साथ चुनाव रैली में मंच पर खड़ा है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस सरकार के समय जिंदी का पार्टी में काफी रुतबा रहा है।


जिंदी के इलाके के लोग बताते हैं कि सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू और पूर्व विधायक संजय तलवाड़ का जिंदी काफी करीबी रहा है। राजनीतिक दबाव के चलते जिंदी को कांग्रेस कार्यकाल में पुलिस पकड़ने से कतराती रही है। वहीं दूसरी और यदि बात की जाए तो जिंदी खुद भी निगम चुनाव वार्ड नंबर 6 से आजाद उम्मीदवार के तौर पर लड़ चुका है। उस समय जिंदी को करीब 1200 वोट मिले थे। जिंदी कांग्रेस के जगदीश लाल दीशा और शिअद के सर्बजीत सिंह लाडी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरा था। चुनाव में शिअद के सर्बजीत लाडी 295 वोट से जीते थे। चुनाव में जिंदी और दीशा की किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी।

बताया जा रहा है कांग्रेस कार्यकाल के समय कई बार जिंदी को पुलिस ने गिरफ्तार करने की कोशिश की, लेकिन राजनेताओं के आशीर्वाद से जिंदी तक पुलिस पहुंच नहीं पाती थी। अब पंजाब में सरकार आम आदमी पार्टी की है, जिसके बाद अब गैंगस्टरों पर लगातार पुलिस नकेल डाल रही है।

लुधियाना पुलिस ने अभी तक गैंगस्टर विशु कैंथ, विशाल गिल, मोविश बैंस, राजा बजाज, शुभम मोटा आदि को सलाखों के पीछे डाल रखा है। वहीं अब पुनीत बैंस और जतिंदर जिंदी पुलिस की रडार पर हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।

जिंदी की क्राइम हिस्ट्री

वही पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जिंदी पर आर्म्स एक्ट, इरादा-ए-कत्ल, लूट और डकैती के 14 मामले विभिन्न थानों में दर्ज है 

1. थाना बस्ती जोधेवाल में 18-01-2008 IPC।

2. जालंधर देहात थाना फिल्लौर 24-11-2009 आरर्म्स एक्ट।

3. थाना बस्ती जोधेवाल 10-01-2010 IPC धारा 302,148।

4. थाना बस्ती जोधेवाल 14-06-2001,IPC 326,323,506।

5. थाना बस्ती जोधेवाल 27-09-2002,IPC 324/323/506/34।

6. थाना बस्ती जोधेवाल 23-05-2003 IPC 379/341/323/506।

7. थाना बस्ती जोधेवाल 15-07-2003 IPC 323/341/324/506।

8. थाना जमालपुर 18-12-2015 IPC 25/54/59 आर्म्स एक्ट।

9. थाना दुगरी 31-01-2014 IPC 379/365/34/382।

10. थाना सदर खरड़ SAS नगर 01-09-2015 IPC 399,402।

11. थाना बस्ती बावा खेल जालंधर 10-01-2010 IPC 302,148।

12-थाना सदर खरड़ SAS नगर 01-01-2016 IPC 419,1467,468,120-‌B

13. थाना टिब्बा 31-05-2020,IPC 307,452,148,149,188।

14. थाना सलेम टाबरी 27-10-2022 IPC 307।

5 टीमें जिंदी की तालाश में लगीं
CIA स्टाफ पर गैंगस्टर जिंदी द्वारा स्विफ्ट कार चढ़ाने के मामले के बाद लुधियाना पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा ने कहा कि टीमें बना दी गई हैं। मौके पर पुलिस टीम ने दो फायर किए थे। बताया जा रहा है कि एक गोली गाड़ी के टायर में लगी है। इस कारण आरोपी ज्यादा दूर तक कार नहीं ले जा पाया होगा।

बदमाश को जल्द पकड़ लिया जाएगा। 5 टीमें जिला पुलिस की जिंदी की तालाश में रेड कर रही है। शुक्रवार देर रात को भी जालंधर बाइपास, टिब्बा रोड़, ताजपुर रोड़, सुभाष नगर, सलेम टाबरी, चंडीगढ़ रोड़ आदि इलाके में टीमों ने छापामारी की है। जिंदी व उसके साथियों के खिलाफ पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने के मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में अभी तक सिर्फ जिंदी की पहचान हुई है। बाकी के आरोपियों की पहचान होना बाकी है। बता दें जिंदी गैंगस्टर पुनीत बैंस का करीबी सहयोगी है। उसके खिलाफ हत्या, अपहरण, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने, मारपीट और चोरी समेत विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं।

कुछ महीने पहले जतिंदर जिंदी फेसबुक पर लाइव हुआ था। उस समय उसने बताया था कि उस पर पुलिस झूठे मामले दर्ज कर रही है। उस समय जिंदी ने कहा था कि कई ऐसे मामले भी उस पर दर्ज कर दिए गए, जिनमें वह मौके पर मौजूद भी नहीं था।

अब आने वाले दिनों में ये मामला किस और करवट लेता है ये तो आना वाला समय ही बताएगा और इस पर पुलिस और सरकार क्या एक्शन लेती है ये भी एक जाँच का विषय है