Thursday, March 9, 2023

लुधियाना से 135 कारों का एक जत्था जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान के नेतृत्व में चंडीगढ़ पहुंचा, भाजपा ने पंजाब में बिगड़ी लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति के विरोध में चंडीगढ़ में किया धरना प्रदर्शन

लुधियाना 9 मार्च : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान के नेतृत्व में लुधियाना से 135 कारों का एक जत्था आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने चंडीगढ़ पंहुचा जिसमे भाजपा के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी जिंन्दाबाद,भारत माता की जय के जयकारों की गूंज के साथ भाजपा कार्यकर्त्ता चंडीगढ़ पहुंचे। भाजपा पंजाब के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ भाजपा ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया। इस जोरदार पर्दर्शन के बीच पुलीस ने भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। और प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं के ऊपर पानी की बौछार कर दी। लेकिन भाजपा के कार्यकर्त्ता टस से मस नहीं हुए और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों से भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था। आम आदमी पार्टी की सरकार को लेकर पंजाब भाजपा ने विभिन्न मुद्दों को लेकर हंगामा करते हुए विरोध प्रदेशन शुरू कर दिया है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा की  पंजाब में बिगड़ी लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति के विरोध में आज चंडीगढ़ में धरना पर्दर्शन किया जिसमे लुधियाना से लगभग 500 कार्यकर्ता चंडीगढ़ पहुंचा। उन्होंने कहा कि पंजाब में बेलगाम गैंगस्टर और अपराधी रोज़ाना सरेआम हत्याएं,डकैतियां, लूटपाट,गोलीबारी जैसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पहले अंतर्राष्ट्रीय कब्बडी खिलाड़ी सहित चार और कब्बडी खिलाड़ियों की हत्या,फिर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या और अब अमृतसर में आम आदमी पार्टी के नेता द्वारा पुलिस के सामने सरेआम गोलियां बरसा कर एक युवक की हत्या कर दी गई। इस मौके पर उनके साथ पंजाब भाजपा के खजांची गुरदेव शर्मा देबी,भाजपा पंजाब के कार्यकारणी सदस्य जतिंदर मित्तल, जिला महामंत्री नरेंदर सिंह मल्ली, जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा, सुनील मौदगिल, डा.निर्मल नैय्यर, अश्वनी टंडन,
लकी शर्मा, मनीष चोपड़ा, पंकज जैन, सुमन वर्मा, जिला सचिव नवल जैन, सतनाम सिंह सेठी, सुखजीव सिंह बेदी, धर्मिंदर शर्मा, अंकित बत्रा, मिनी जैन, सुनील माफिक, दीपक गोयल, प्रिंस सिंह बब्बर, सुमित टंडन, अमित डोगरा, सोशल मीडिया से राजन पांधे, इन्दर अग्रवाल, जसदेव तिवारी, तीरथ तनेजा, गुरदीप सिंह सोढ़ी, केवल गर्ग, हरबंश सलूजा, दीपक डडवाल, राजीव शर्मा, हिमांशु कालड़ा, अमित मित्तल, शिव राम गुप्ता, यशपाल वर्मा, संजीव पूरी, संदीप वडवा, राकेश जग्गी, संजीव सचदेवा, राजीव शर्मा, गौरव अरोड़ा आदि कार्यकर्ता धरना पर्दर्शन में चंडीगढ़ पहुंचे।

No comments:

Post a Comment