Monday, February 27, 2023

इंटरनॅशनल ह्यूमन राइट कौंसिल के पंजाब प्रधान करण टांड ने किया भाजपा को ज्वाइन, वार्ड न.93 से सरदार गुरमीत सिंह बिंद्रा भी हुए भाजपा में शामिल

लुधियाना 26 फरवरी : भाजपा लुधियाना की तरफ से स्थानीय हैबोवाल के वार्ड न.81 में एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमे जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान व भाजपा पंजाब महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष, पार्षद राशि अग्रवाल विशेष रूप शामिल हुए। इस अवसर पर इंटरनॅशनल ह्यूमन राइट कौंसिल के पंजाब प्रधान करण टांड ने अपने साथियों सहित भाजपा को ज्वाइन किया। 

दूसरी तरफ भाजपा लुधियाना की तरफ से स्थानीय जिला कार्यालय घंटा घर में भाजपा के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान की मौजूदगी में हैबोवाल मंडल के वार्ड न.93 से सरदार गुरमीत सिंह बिंद्रा भाजपा में शामिल हुए। भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने करण टांड व सरदार गुरमीत सिंह बिंद्रा को भाजपा का गमछा पहनकर भाजपा में शामिल करवाया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री

कांतेन्दु शर्मा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा,डा.निर्मल नय्यर,हर्ष शर्मा,मनीष चोपड़ा,जिला सचिव सुखजीव बेदी,प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार,ओजस्वी अरोड़ा, नरेश अरोड़ा,एकता,कारन लाहोरिया,सतपाल सिंह,पंकज छाबड़ा,हरप्रीत सिंह,दीपक,हरविंदर सिंह,निरक कोहली मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Popular News