Sunday, December 18, 2022

संजय तलवार बने लुधियाना शहरी के प्रधान, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को दिखने लगी उम्मीद की एक नई किरण


लुधियाना में हुआ ताज पोशी का कार्यक्रम जिसमें पंजाब कांग्रेस ने शनिवार काे राज्य के जिला प्रधानों की सूची जारी कर दी है इसके तहत संजय तलवाड़ काे लुधियाना शहरी और शाम सुंदर मल्होत्रा को लुधियाना शहरी का सीनियर वाइस प्रधान और मेजर सिंह मुल्लांपुर काे लुधियाना देहात का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है लंबे समय से जिला अध्यक्षाें की नियुक्ति की मांग की जा रही थी इसके अलावा लखबीर सिंह लक्खा काे खन्ना की जिम्मेदारी दी गई है विधानसभा हलका पूर्वी से कांग्रेस प्रत्याशी तलवाड़ काे इस साल विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था चुनाव में कांग्रेस काे 14 विधानसभा सीटाें पर हार का सामना करना पड़ा था इसके अलावा राजिंदर बेरी काे
जालंधर शहरी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है लक्खा काे दूसरे बार मिली जिम्मेदारी पंजाब कांग्रेस द्वारा जारी नए जिला प्रधानों की सूची में खन्ना जिला से पूर्व विधायक लखवीर सिंह लक्खा का नाम शामिल किया गया है। लक्खा पायल विधानसभा से पूर्व विधायक हैं। वे विधायक बनने से पहले भी एक बार जिला प्रधान के पद पर रह चुके हैं। इस तरह से जिला प्रधान के रूप में लक्खा की यह दूसरी पारी है। वे मौजूदा जिला प्रधान रूपिंदर सिंह राजा गिल की जगह लेंगें। राजा गिल को विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले ही जिला प्रधान बनाया गया था।

No comments:

Post a Comment

Popular News